*धमकी मिलने पर युवक ने की आत्महत्या 6 लोगो के खिलाफ अपराध दर्ज*

 *धमकी मिलने पर  युवक ने की आत्महत्या  6 लोगो के खिलाफ अपराध दर्ज*



चोपड़ा:(एजाज़ गुलाब शाह)

जलगॉव ज़िले के चोपडा शहर के एक युवक पर बलात्कार क्राइम ऑफ रेप और 20 हज़ार रुपये की मांग को लेकर केस दर्ज कराने के डर से भयभीत युवक ने आत्महत्या कर ली. जलगॉव ज़िले के तहसील चोपडा थाने में छह लोगोंफ़ के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.

  मृतक युवक की पहचान शाहीद मुन्ना शेख (उम्र 20, निवासी केजीएन कॉलोनी चोपड़ा) के रूप में हुई है 22 जुलाई की दोपहर उसने जहरिला पदार्थ पीकर आत्महत्या कर ली मृतक शाहिद के पिता की ओर से चोपड़ा शहर थाने में दी गई शिकायत के मुताबिक इस घटना के संबंध में छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.

  मृतक शाहिद का एक महिला से अफेयर था उस प्रेम प्रसंग का धागा पकड़कर संबंधित महिला समेत कुल छह लोगों ने शाहिद से बीस हजार रुपये की मांग की. बीस हजार रुपये नहीं देने पर रेप का केस दर्ज कराने की धमकी दी

  इस धमकी के डर से बीस वर्षीय शाहिद ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली आत्महत्या के लिए उकसाने के रूप में दर्ज अपराध की आगे की जांच सहायक पोलिस निरीक्षक संतोष चव्हाण कर रहे हैं.

टिप्पणी पोस्ट करा

0 टिप्पण्या
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

फॉलोअर