पूरे देश से लगातार राष्ट्रवादी पार्ट को पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का मिल रहा समर्थन
नई दिल्ली,25 जुलाई 2023
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अजीत दादा पवार व राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री प्रफुल्ल पटेल के नेतृत्व को पूरे देश से लगातार पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का समर्थन मिल रहा है ।
आज राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री प्रफुल्ल पटेल ने बिहार एवम हरियाणा में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रदेशाध्यक्षों की नियुक्ति की है। यह जानकारी देते हुये राष्ट्रीय प्रवक्ता व राष्ट्रीय सचिव श्री ब्रजमोहन श्रीवास्तव ने बताया कि बिहार में श्री राहत क़ादरी व हरियाणा में श्री विजय पाल को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है । नव नियुक्त अध्यक्षों ने दिल्ली में श्री प्रफुल्ल पटेल से भेंट कर पार्टी संगठन को मज़बूत करने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर श्री प्रफुल्ल पटेल ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी को मज़बूत बनाने के लिये नव नियुक्त अध्यक्षों को सलाह देते कहा कि पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ताओं को एकजुट कर पार्टी संगठन को मज़बूत करने के लिये काम करें जिससे आमजन की मदद हो सके। उन्होंने आगे कहा कि आदरणीय श्री शरद पवार जी के नेतृत्व में हमारी पार्टी ने देश में जो पहचान बनाई है आज हम सब की ज़िम्मेदारी है कि हम इसे श्री अजीत पवार जी की अध्यक्षता में और आगे लेकर जाये। उन्होंने आगे कहा कि यह तब ही सम्भव होगा जब राकांपा से जुड़ा प्रत्येक व्यक्ति एकजुट होकर नये नेतृत्व के साथ काम करें ।
राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री ब्रजमोहन ने जानकारी देते हुये बताया कि पूरे देश से प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में लोग अपने शपथपत्र के माध्यम से समर्थन दे रहे हैं जो यह सिद्ध करता है कि पार्टी के नये नेतृत्व को नेताओं व कार्यकर्ताओं का भरपूर समर्थन है।
ब्रजमोहन श्रीवास्तव
राष्ट्रीय प्रवक्ता व राष्ट्रीय सचिव


stay connected